DHEEMAHI Event Brief
सक्षम भारत समर्थ भारत*धीमही*
केंद्रीय मंत्री डॉ थावरचन्द गेहलोत जी के मुख्यातिथ्य में एवं मुख्य आयुक्त निःशक्तजन भारत सरकार डॉ कमलेश कुमार पांडे जी की अध्यक्षता में सक्षम द्वारा “धीमही” “बौद्धिक एवं विकासात्मक विकलांग व्यक्तियो के नवीनोपचार एवं पुनर्वास” दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला वंदन पुनर्वास एवं आदिगुरु के सह तत्वावधान में एवं राष्ट्रिय बौद्धिक दिव्यांगजन सशक्तिकरण संस्थान भारत सरकार व् सामाजिक न्याय मन्त्रालय के सहयोग से जबलपुर में टीटीसी रिज रोड के अम्बेडकर सभागृह में आयोजित हुई। भारतीय पुनर्वास परिषद् RCI-CRE के रूप में मान्यता दी। डॉ नंदनी मुंडकुर बेंगलोर,डॉ अशोक अभ्यंकर न्यूजीलैंड, डॉ सुमित रॉय काकोली रॉय भोपाल, डॉ जेके जैन इलाहाबाद,राष्ट्रीय संघटन मंत्री डॉ सुकुमार जी, प्रान्त प्रचारक श्री श्रीरंग राजे जी, विभाग संघचालक डॉ कैलाश गुप्ता जी, विभाग प्रचारक डॉ आनंद जी, संयुक्त सचिव भारत सरकार श्री अवनीश अवस्थी जी, कलेक्टर श्री महेश चन्द्र चौधरी जी, राष्ट्रिय अध्यक्ष डॉ दयाल सिंह पवार जी, राष्ट्रिय उपाध्यक्ष डॉ पवन स्थापक जी, महामन्त्री काशिनाध लक्कराजू जी,सह महामन्त्री सुरेश पाटिल जी, डॉ संतोष क्रेलेटी जी, सयोजक डॉ प्रदीप दुबे जी, श्री जयराम जी बेंगलोर, श्री कमल जी जयपुर, श्री रामकुमार जी, श्री नितिन जानी गुजरात, श्री चन्दन रॉय जलपाईगुड़ी, कमांडर श्रीरंग बिजुर सहित 24 प्रान्तों से प्रतिनिधिगण एवं डॉ राजीव सक्सेना जी सहित महाकोशल प्रान्त के समस्त पदाधिकारी कार्यकर्तागण मौजूद रहे। 500 से भी अधिक प्रतिभागियों के भागीदारी एवं अत्यंत प्रसिद्ध विशेषज्ञों के मार्गदर्शन के कारण धीमही कार्यशाला को सफलता प्राप्त हुई। 150 से अधिक पालक भी शामिल रहें और शंकाओं का समाधान प्राप्त किया।
संदीप रजक
क्षेत्र संयोजक सक्षम मप्र छग
सह संयोजक धीमही-CRE